
इंडिया टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने करियर के सबसे बुरे वक्त से गुजर रहे है। विराट कोहली अपने खराब प्रदर्शन की वजह से आजकल आलोचकों के निशाने पर रहते है। ऐसे में विराट के सबसे बुरे समय में उन्हें BCCI यानि की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का पूरा समर्थन मिल रहा है। वहीं विराट के जल्द ही फॉर्म में वापसी करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि, पिछले साल विराट ने T-20 वर्ल्ड कप के बाद T-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद BCCI ने उनसे वनडे की कप्तानी भी छीन ली थी और रोहित शर्मा को दोंनो फॉर्मेट की कमान सौंप दी। जिसके बाद फैंस के बीच यह खबरे चलने लगी कि, BCCI विराट कोहली के साथ बुरा व्यवहार कर रहा है। वहीं इस बात को लोगों ने तब गंभीरता से लिया। जब इसी साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी थी। फिर एक बार रोहित शर्मा को ही कप्तानी सौंप दी गई थी।
वहीं दूसरी तरफ, BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इन सभी आरोपो को गलत ठहराया और विराट कोहली को दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार करते हुए ज़मकर सराहना की। अरूण ने कहा- “विराट कोहली कोई साधारण खिलाड़ी नही है। भारतीय क्रिकेट के लिए विराट कोहली का जो योगदान है। उसकी कोई तुलना नही कर सकता। हम विराट कोहली को जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी करते हुए देखना चाहते है।"