
बॉलीवुड के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी एक ऐसे मंझे हुए अभिनेता है जो किसी किरदार को निभाते नही बल्कि उसे घोल कर पी जाते और उस किरदार में पूरी जान डाल देते है। वहीं दिल्ली के ली-मेरिडियन होटल में एक इवेंट किया गया जिसमें बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म “शेरदिल: द पीलीभीत सागा” की स्टारकास्ट ने शिरकत की। इस इवेंट में एक्टर पंकज त्रिपाठी और डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी अपनी फिल्म शेरदिल को प्रमोट करने के लिए दिल्ली पहुँचे।
आपको बता दें कि, इस इवेंट को खूब ज़ोर-शोर के साथ प्रमोट किया गया। वहीं पंकज त्रिपाठी और डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने मीडिया से अपनी फिल्म को लेकर सवाल-जवाब भी किए और फिल्म को लेकर अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया।
इसके साथ ही, पंकज त्रिपाठी ने बताया कि, वह पहले से ही नेचर लवर है। जब वह जंगल में फिल्म शूट कर रहें थे, तब उन्हें बहुत ज़्यादा मज़ा आया। जंगल अपने आप में अलग ही दुनिया है। वहाँ सुबह,दोपहर और शाम का मौसम अलग ही होता है। वहीं पंकज ने बताया कि, सांप से उन्हें बिल्कुल भी डर नही लगता। उनका मानना है कि, जब तक आप किसी जानवर को छेड़ोंगे नही तो वह भी आपको कुछ नही कहेगा।
बताते चले कि, पंकज ने फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया कि, वह इस फिल्म में गंगाराम का किरदार निभा रहें है जो कि बाघ से मरने के लिए खुद जंगल में चला जाता है, ताकि उनके परिवार को सरकार ध्दारा दिए जाने वाला सरकारी मुआवजा का लाभ मिल सकें। वहीं यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में जाए और इस फिल्म का आनंद ले।