
कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन-6 इन दिनों खूब चर्चाओं में छाया हुआ है। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल का सुपर नेचुरल शो नागिन-6 को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा हैं। इस शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स कुछ न कुछ क्रिएटिव और ट्विस्ट लाते रहते हैं। वहीं TRP बढ़ाने के लिए शो में नए-नए कैरेक्टर की एंट्री भी हो रही हैं। खबरों की माने तो, शो में धमाल मचाने के लिए इस एक्टर की एंट्री होने जा रही है।
आपको बता दें कि, एकता कपूर के सुपर नेचुरल शो नागिन-6 में विशाल सोलंकी की एंट्री होने वाली है। वहीं शो में वह राजेश प्रताप सिंह का किरदार निभाएंगे। और नागिन की रखवाली करेंगे। वह नागिन का बदला लेने में उनकी मदद भी करेंगे। जिसकी जानकारी विशाल ने खुद अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा है कि, मैं बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता मैम का शुक्रिया करना चाहता हुँ। जिन्होंने मेरे टेलेंट पर भरोसा किया। मैं परिणीति शो को छोड़ नही रहा हूँ बल्कि दोंनों साथ में करुंगा।
खबरों की माने तों, इस शो में एक और नया ट्विस्ट सामने आया है। शो के अहम किरदार ऋषभ गुजराल यानि की सिंबा नागपाल शो को जल्द ही अलविदा कह सकते है। सुत्रों की माने तों सिबां जल्द ही शो को अलविदा कहेंगे और वह खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 में शामिल होंगे।
बताते चले कि, सिंबा नागपाल नागिन-6 शो की शूटिंग के दौरान घायल भी हो गए है। वह इस शो के लिए एक स्टंट कर रहे थे, जिसमें वह बूरी तरह जख्मी हो गए। शूटिंग खत्म होने के बाद सिंबा तुरंत ही खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 में शामिल हो सकते है और शो को अलविदा कह सकते है।