
चुनाव आयोग द्वारा देश में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में 24 जुलाई से पहले ही राष्ट्रपति चुनाव होना है। देश का राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जायेंगे और 21 जुलाई को वोटों की मतगणना होंगी।
ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने आदिवासी समाज से आने वाली दौर्पदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप में उतारा है। दौर्पदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली आदिवासी नेता है। जो देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रही है। दौर्पदी मुर्मू झारखण्ड में 2015 से लेकर 2021 तक राज्यपाल पद पर रही। वहीं विपक्ष की तरफ से यशवन्त सिन्हा को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप में उतारा गया है।
बताया जा रहा है कि, NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार दौर्पदी मुर्मू आज दिल्ली पहुँचेंगी। कल बुधवार रात वह अपने निवास स्थान रायरंगपुर से 280 किलोमीटर की दूरी तय कर भुवनेश्वर पहुँची थी। जहाँ रायरंगपुर से लेकर भुवनेश्वर तक सफर के दौरान अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेताओं समेत स्थानीय लोंगो ने उनका स्वागत किया।
खबरों की माने तो, दौर्पदी मुर्मू सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुँच NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार दौर्पदी यहाँ के अल्मा मेटर, यूनिट –II गर्ल्स हाई स्कूल का दौरा करनी चाहती थी, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह वहाँ नही जा सकीं। इसके साथ ही मुर्मू वहाँ के श्री लिंगराज मंदिर में भी दर्शन करना चाहती थी, लेकिन वहाँ देर से पहुँचने के कारण सारी योजनाओं को स्थगित करना पड़ा।
आपको बता दें कि, दौर्पदी मुर्मू जब ओडिशा पहुँची तब उनके स्कूल के शिक्षकों और उनके कॉलेज के लेक्चरर्स ने गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उनकी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने मुर्मू की तारीफ करते हुए कहा “ हमें गर्व है कि, हमारे स्कूल की पूर्व छात्रा को भारत के अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार के रुप में चुना गया है।”