
भारतीय इतिहास में पहली बार एक कैदी महिला को फांसी पर लटकाया जाएगा। जिस महिला को फांसी पर लटकाया जाएगा उसका नाम शबनम है। शबनम मथुरा में स्थित अमरोहा गांव की रहने वाली है। शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 7 परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। शबनम को पुलिस ने हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी सुनवाई चल रही थी। इसी केस में अब सुप्रीम कोर्ट ने शबनम को फांसी की सजा सुनाई है। शबनम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दया याचिका दी थी, जिसको राष्ट्रपति ने ख़ारिज कर दिया है।
आपको बता दें कि भारतीय इतिहास में 150 साल पहले मथुरा जेल में महिला फांसी के लिए तख्ता बनाया गया था। लेकिन आज तक किसी महिला को फांसी की सजा नहीं सुनाई गई। भारतीय इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब एक अपराधी महिला को फांसी की सजा सुनाई गई है।
शबनम को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद को चुना गया है। पवन जल्लाद वही है जिन्होंने निर्भया के आरोपियों को भी फांसी के फंदे पर लटकाया था। फांसी के फंदे के लिए बिहार से रस्सी भी मंगवा ली गई है। फांसी की तारीख तय होने के बाद शबनम को फांसी पर लटकाया जाएगा।