
नई दिल्ली :जमशेदपुर, झारखंड में शिविर के बाद, भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारी के तहत दो टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए 20 जून से 8 जुलाई, 2022 तक इटली और नॉर्वे की यात्रा करेगी। जो इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाला है।
युवा खिलाड़ी अपने एक्सपोज़र टूर के दौरान दो टूर्नामेंट खेलेंगी - 22 जून, 2022 से 26 जून, 2022 तक इटली में छठा टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट और 1 जुलाई, 2022 से 7 जुलाई, 2022 तक नॉर्वे में ओपन नॉर्डिक टूर्नामेंट WU16। यह पहली बार होगा, जब टीम नॉर्डिक टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
भारत का मुकाबला इटली से 22 जून, 2022 को छठे टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में Gradisca d’lsonzo stadium में होगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा चिली, इटली और मैक्सिको भी हिस्सा लेंगे।
वहीं नॉर्वे में ओपन नॉर्डिक टूर्नामेंट WU16 में आठ टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी- नीदरलैंड, भारत, नॉर्वे, आइसलैंड, डेनमार्क, फरो आइलैंड्स, फिनलैंड और स्वीडन। भारत का सामना 1 जुलाई, 2022 को Strommen Arena में नीदरलैंड से होगा।
इस साल की शुरुआत में टीम की कमान संभालने वाले मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने 23 खिलाड़ियों का चयन किया है जो अंतरराष्ट्रीय खेल खेलेंगे।
टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर: मोनालिसा देवी, हेमप्रिया सेराम, कीशम मेलोडी चानू।
डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, भूमिका माने, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, शुभांगी सिंह, सुधा अंकिता तिर्की, वार्शिका।
मिडफील्डर: बबीना देवी, ग्लेडिस जोनुनसंगी, मिशा भंडारी, पिंकू देवी, नीतू लिंडा, शैलजा
फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, काजोल डिजौजा, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी, लिंडा कॉम सर्टो।