
अनु कपूर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक है। अनु को 40 साल इस इंडस्ट्री में हो चुके है। वहीं अनु का नाम B-Town के मंझे हुए एक्टरों में आता है। आपको बता दें कि अनु हाल ही में यूरोप ट्रिप पर घूमनें निकले थे, जहाँ उनके साथ एक बुरे हादसा हो गया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। जाने क्या है पूरा मामला।
बताते चले कि, अनु कपूर इन दिनों यूरोप ट्रिप पर अपने परिवार के साथ घूमने निकले है। वहीं पेरिस के डिजॉन विले से उनका सामान चोरी हो गया है। जिसमें उनका प्राडा बैग, क्रेडिट कार्ड, फ्रेंक और युरों में उनके नकद पैसे, आईपैड और अन्य किमती सामान था। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद अनु ने एक शॉकिंग वीडियों शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर कर कहा है कि, जब वह डिजॉन विले पेरिस के पास जो जगह है। वह वहाँ सामान चढ़ा रहें थे और कुछ लोग उनकी मदद के बहाने आए और उनका प्राडा बैग चोरी कर के ले गए। अनु ने कहा की जब भी आप फ्रांस में आओं तो ख्याल रखना की एक नंम्बर के चोर, मक्कार और जेब कतरे लोग है। भगवान का शुक्र है कि, मेरा पास पोर्ट मेरे पास था।
फिलहाल अनु कपूर अब पेरिस के पुलिस स्टेशन जाकर अपनी कंप्लेंट लिखवाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि, जब भी यहाँ घूमने आए तो सावधान और होशियार रहिए। इसके साथ ही, अनु कपूर ने अपने फ्रांस के खराब टूर के बारें में भी फैंस के साथ अपना अनुभव शेयर किया।