चेहरे पर पिंपल्स आना युवाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स को अक्सर टीनएज की उम्र से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि इस उम्र में हमारे शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव होते है। जिसके कारण हार्मोन्स लेवल डिस्टर्ब होने से हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकल आते है।
कई लोगों के चेहरे पर पिंपल्स की समस्या गर्मी में अधिक बढ़ जाती है, आमतौर पर हम सोचते है, यह हमारे शरीर के हार्मोन्स के बदलाव के कारण हो रहा है, लेकिन कभी- कभी अधिक तली भुनी चीजे खाने से और अपने स्किन का ख्याल न रखने की वजह से भी चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते है। इसके अलावा पेट में जमा कब्ज, हमारे दिमाग पर चढ़ा तनाव और प्रदूषण समेत शरीर में मौजूद अन्य बीमारियों को भी चेहरे पर पिंपल्स निकलने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
कई बार हमारे अधिक स्किन का ख्याल रखने के बावजूद भी चेहरे पर पिंपल्स की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में कई एक्पर्ट्स बताते है कि, हमारी कुछ ऐसी हैबिट्स हो सकती है जो हमारी तमाम सावधानियाँ बरतने के बावजूद भी चेहरे पर पिंपल्स उगाने का काम करती है, तो आइये जानते है अपनी उन हैबिट्स के बारे में जिन्हें ठीक करके हम अपने चेहरे पर पिंपल्स आने से रोक सकते है।
ये आदतें होती है पिंपल्स की वजह
- गंदा फोन- अक्सर कई लोगों के फोन का कवर गंदा रहता है। ऐसे में फोन पर बात करने की स्थिति में फोन का बार-बार चेहरे से टच होना, आपके चेहरे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जिसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके चेहरे में प्रवेश कर पिंपल्स निकलने की वजह बन सकती है।
- ज्यादा क्रीम का इस्तेमाल- अपनी स्किन को ग्लोइंग और स्मूथिंग बनाने के लिए अक्सर लोग क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते है, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि, चेहरे पर अधिक क्रीम व लोशन लगाने से हमारी स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाती है। जिससे पिंपल्स की समस्या उत्पन्न होती है।
- गंदे टॉवल या रुमाल का इस्तेमाल करना- आपने अक्सर कई लोगों को देखा होगा, चेहरे को साफ करने के लिए फेशवॉश कर चेहरे को साफ कर लेते है, लेकिन उसे पोंछने के लिए गंदे टॉवल या गंदे रुमाल का इस्तेमाल करते है। जिसमें मौजूद बैक्टीरिया हमारे स्किन के संपर्क में आ जाती है और फिर पिंपल्स की समस्या शुरु हो जाती है। इसके साथ ही, जरुरत से ज्यादा चेहरा साफ करने से रोम छिद्र में मौजूद नेचुरल ऑयल अधिक रिलीज होने लगता है। जिससे हमारे चेहरे पर पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
- हेयर प्रोडक्ट- अपने बालों को सिल्की और खूबसूरत बनाने के लिए हम कई सारे केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। इन हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के दौरान कई बार यह हमारे चेहरे पर भी लग जाते है। जिसकी वजह से भी हमारे चेहरे पर कील-मुहांसे निकलने के चांसेज बढ़ जाते है।