
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सभी को चौंका रही है। वह एक के बाद एक अपने सभी फैंस को सर्पराइज़ देकर हैरान कर रही है। पहले तो उन्होंने रणबीर कपूर से शादी कर सभी को चौंका दिया था। वहीं एक और चौकाने वाली खबर सामने यह आई है कि, आलिया भट्ट माँ बनने वाली है।
जी हाँ शायद आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगे पर यह सच है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता- पिता बनने वाले है। इस खुशखबरी को आलिया ने खूद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वही उन्होंने एक तस्वीर सांझा की है जिसमें वह हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड रुम में लेटी हुई है और उनके साथ रणबीर भी है। वहीं आलिया अल्ट्रासाउं स्क्रीन पर मुस्कुराकर देख रहें है।
बताते चले कि. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें सांझा कर लिखा है कि, ‘’Our Baby coming Soon’’ इसके साथ ही उन्होंने एक Lion Family की तस्वीर भी शेयर की है।
इसके साथ ही, जबसे यह पोस्ट आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है तभी से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। आलिया के इस पोस्ट पर उनके सभी फेमिली और फ्रेंड्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहें हैं। आपको बता दें कि, हाल ही में 2 महीनें पहले आलिया रणबीर ने गुपचुप तरीके से कुछ खास फैमिली और फ्रेंड्स के बीच शादी की थी।